फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर, राज. विवि. के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बलप्रयोग

Tue, 06 Aug 2024 03:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और थप्पड़ मारते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गई। ये छात्र नेता प्रदर्शन करते हुए कैंपस से निकलकर जेएलएन रोड पर आने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों पर लगे बैन के खिलाफ विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद छात्रों ने विधानसभा की ओर कूच करने का प्रयास किया। पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा, जिसमें कुछ छात्र नेताओं पर लाठियां भी चलाई गईं और उन्हें हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि छात्र राजनीति से ही कई कद्दावर नेता मुख्यधारा की राजनीति में आए हैं, जिनमें विधायक और सांसद भी शामिल हैं। छात्रों का तर्क है कि यदि छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे तो राजनीति में नई पीढ़ी का उदय कैसे होगा। वे सरकार से छात्रसंघ चुनाव को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

लिंगदोह कमेटी के नियमों के उल्लंघन के सवाल पर छात्रों का कहना है कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी नियमों का उल्लंघन होता है, तो क्या उन्हें भी बंद कर दिया जाएगा। छात्रों ने प्रशासन से लिंगदोह कमेटी के नियमों के तहत चुनाव करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव बहाली के मुद्दे ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। छात्र नेताओं का कहना है कि छात्र राजनीति युवाओं के नेतृत्व और अनुभव को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए और छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए चुनावों को बहाल करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें