फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Assembly Election 2023: 24 जुलाई से शुरू होगा रिटर्निंग ऑफिसर्स का चार दिवसीय सर्टिफिकेशन प्रोग्राम

Sun, 23 Jul 2023 08:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा है। इसी कड़ी में रिटर्निंग अधिकारियों के चार दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का सेकेंड फेज जयपुर में जेएलएन मार्ग पर हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में सोमवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी देने के लिए सर्टिफिकेशन प्रोग्राम फेज-2 आयोजित किया जा रहा है। जिससे निर्वाचन संबंधित कार्यों, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को समझने में आसानी हो सके और विधानसभा चुनाव आसानी से संपन्न कराए जा सके।

विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि चार दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का यह द्वितीय चरण है, जो कि 24 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होगा। इसमें पहले चरण के बाद शेष रहे 100 रिटर्निंग अधिकारी बैच-3 और बैच 4 के रूप में हिस्सा लेंगे। इससे पहले सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का पहला चरण 10 जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित किया गया था, जिसमें सभी ज़िलों के 100 रिटर्निंग अधिकारियों ने भाग लिया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के रिसॉर्स पर्सन के तौर पर सुधांशु गौतम, अशोक प्रियदर्शी, प्रभास दत्ता, वी. राघवेन्द्र, एनएन बुटोलिया, शशि शेखर रेड्डी, शालिनी चेतल, मधुसुदन शर्मा की ओर से निर्वाचन संबंधी पहलुओं से अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन निगरानी समिति, प्रत्याशी नामांकन, नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी, नामांकन वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया, पोस्टल बैलेट, आदर्श आचार संहिता, व्यय अनुरीक्षण और जिला चुनाव प्रबंधन योजना सहित विभिन्न बिन्दुओं पर गहन जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें