विधानसभा में आज प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। सदन की कार्रवाई प्रश्नकाल से शुरू होगी। इसमें मुख्यमंत्री से संबंधित विभाग, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से संबंधित विभाग, चिकित्सा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, पशुपालन एवं डेयरी एवं वन विभाग से संबंधित सवाल-जवाब होंगे।
राजस्थान विधानसभा में आज शून्यकाल में विधायक केसाराम चौधरी पुराने ट्रैक्टर पर टैक्स कम करने एवं प्रतिमाह पेनल्टी माफ की जाने के संबंध में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ला रहे हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी इस प्रस्ताव पर अपना जवाब देंगी। वहीं विधायक हरिमोहन शर्मा औद्योगिक भूखंडों के दुरुपयोग का मुद्दा सदन में उठाएंगे। इसके लिए वे मैसर्स अराफात पेट्रो केमिकल्स प्रा.लि. द्वारा औद्योगिक लीज भूमि के दुरुपयोग करने से उत्पन्न स्थिति के संबंध में राजस्व मंत्री का ध्यानाकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
सदन की कार्रवाई प्रश्नकाल से शुरू होगी, इसमें मुख्यमंत्री से संबंधित विभाग, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से संबंधित विभाग, चिकित्सा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, पशुपालन एवं डेयरी और वन विभाग से संबंधित सवाल-जवाब होंगे। वहीं शून्यकाल में वित्त मंत्री दीया कुमारी वित्त विभाग की दो अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखेंगी। इनके साथ ही समिति के प्रतिवेदन भी पटल पर रखे जाएंगे। इनमें सभापति श्रीचंद कृपलानी प्राक्कलन समिति "ख "के तीन प्रतिवेदन रखेंगे। आयुर्वेद विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग और गृह विभाग से संबंधित समिति के प्रतिवेदन भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
सदन में आज याचिकाएं भी लगाई जाएंगी। इनमें विधायक कालीचरण सराफ जयपुर के करतारपुरा नाले पर जयपुर-दिल्ली रेलवे लाइन के समीप, राधाकृष्ण नगर को जोड़ने वाली पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के संबंध में याचिका लाएंगे।