फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर से महाकुंभ के लिए एक और डेली फ्लाइट शुरू, किराया और समय जान लीजिए

Wed, 05 Feb 2025 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर से महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। स्पाइसजेट और एलाइंस एयरलाइंस के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है। यह फ्लाइट कुंभ मेले तक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर से प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस सीधी फ्लाइट शुरू की है। अब महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही किराया कम होने की भी उम्मीद है। यह राजस्थान से महाकुंभ जाने वाली चौथी फ्लाइट है।

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान से महाकुंभ के लिए स्पाइसजेट और एलाइंस एयरलाइंस के बाद अब इंडिगो एयरलाइंस ने भी सीधी फ्लाइट चलाने का फैसला लिया है। बढ़ते हुए यात्रियों की संख्या को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने इसकी शुरुआत की है। जो प्रतिदिन जयपुर से प्रयागराज के लिए चलेगी। हालांकि, यह फ्लाइट कुंभ मेले तक ही संचालित की जाएगी।

इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया, जयपुर से महाकुंभ के लिए सीधी फ्लाइट (फ्लाइट संख्या 6E-5001) बुधवार (पांच फरवरी) से 28 फरवरी तक संचालित होगी। जयपुर से प्रतिदिन सुबह सात बजे उड़ान भरेगी, जो एक घंटे 20 मिनट में प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन


28 फरवरी तक होगी संचालित
प्रयागराज से फ्लाइट संख्या 6E-5019 प्रतिदिन जयपुर के लिए 28 फरवरी तक संचालित होगी। प्रयागराज से शाम आठ बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। जो एक घंटे 20 मिनट में अपना सफर पूरा कर 10 बजकर 15 मिनट पर जयपुर प्रस्थान करेगी।

बता दें कि वर्तमान में जयपुर से प्रयागराज के लिए लगभग 15 हजार रुपये से ज्यादा रुपये किराया है। ऐसे में उम्मीद है कि चौथी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की शुरू होने के बाद किराए में भी कमी आएगी। अधिक जानकारी के लिए इंडिगो एयरलाइंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें