फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शराब ठेका चलाना है तो तीन लाख रुपये दो, एसीबी ने आबकारी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा

Fri, 04 Aug 2023 10:48 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के जयपुर में आबकारी इंस्पेक्टर ने शराब ठेकेदार से तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसीबी को शिकायत हुई और उसके बाद महिला अफसर को रंगे हाथों पकड़ा गया है। दो दलाल भी गिरफ्तार किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
अंकिता माथुर, आबकारी निरीक्षक, जयपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में आबकारी इंस्पेक्टर को एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। दो दलालों को भी एसीबी ने पकड़ा है। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर दलालों के जरिये शराब ठेकेदार को धमका रही थी। कहा जा रहा था कि यदि शराब ठेका चलाना है तो तीन लाख रुपये लेकर आओ। शराब ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी को की और अधिकारी को ट्रैप कराया। 

विज्ञापन


एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसयू प्रथम जयपुर यूनिट ने कार्रवाई करते हुए जयपुर ईस्ट की आबकारी निरीक्षक अंकिता माथुर को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही दलाल मोनू अली और असलम भी पकड़े गए हैं। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि शराब ठेकेदार ने शिकायत की थी कि उसकी लाइसेंसी दुकान बिना किसी समस्या के चलाने के लिए अंकिता माथुर ने तीन लाख रुपये की मांग की थी। पैसा नहीं देने पर ठेके पर कार्रवाई की धमकी भी दी गई थी। इसमें दो दलाल उसकी मदद कर रहे थे। एसीबी ने अंकिता माथुर के साथ ही दलाल मोनू अली और असलम को गिरफ्तार किया है। एसीबी के अधिकारी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें