फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सूडान से रेस्क्यू होकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे 29 प्रवासी, गृह जिले तक पहुंचाने का खर्च उठाएगी सरकार

Thu, 27 Apr 2023 10:11 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आतंरिक संकट से जूझ रहे सूडान से रेस्क्यू होकर बुधवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर 29 प्रवासी राजस्थानी पहुंचे। यहां राजस्थान फाउंडेशन ने स्वदेश वापसी पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। सूडान से भारत लौटने वाले राजस्थानियों को उनके गृह जिले तक पहुंचाने तक की सभी जिम्मेदारी और खर्च राजस्थान सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे 29 प्रवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान में उपजे आंतरिक संकट के मद्देनजर सूडान से लौटने वाले भारतीयों में शामिल राजस्थानियों को उनके घर तक सकुशल पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं राजस्थान सरकार ने की हैं। इसमें उनकी यात्रा, खानपान, स्टे और परिवहन सुनिश्चित करने के साथ ही उनके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, ताकि आने वाले लोगों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्य आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह, राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर और आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बुधवार देर रात सूडान से लौटकर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे 29 राजस्थानियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। कमीश्नर धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार आवासीय आयुक्त कार्यालय और राजस्थान फाउण्डेशन को इन प्रवासियों को राजकीय खर्चे से सकुशल घर पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी दी गई है। इसके चलते विदेश मंत्रालय से पूरा कॉर्डिनेशन बनाकर जानकारी ली जा रही है। सूडान में फंसे हुए राजस्थानियों को सुरक्षित प्रदेश पहुंचने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ये सुविधाएं दे रही राजस्थान सरकार...
आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सूडान से आए प्रवासी राजस्थानियों को अच्छे से उनके गृह जिले में पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार ने अपने स्तर पर ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स की व्यवस्था भी की है। इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों और आगंतुकों के परिजनों को सूडान से लौटे राजस्थानियों की सूचना भिजवाने के लिए जिलों से को-ऑर्डिनेशन का काम राजस्थान फाउण्डेशन के जयपुर ऑफिस से किया जा रहा है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर सभी आगंतुकों को रेल, हवाई जहाज और कारों आदि के माध्यम से अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचाने संबंधी व्यवस्था आवासीय आयुक्त कार्यालय ने की है। एयरपोर्ट पर पहुंचे राजस्थानियों को नाश्ते के लिए पैक्ड फूड बॉक्स दिए जा रहे हैं। उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था राजस्थान स्टेट गेस्ट हाउस, चाण्क्यपुरी दिल्ली में की गई है।

दिल्ली में एक कंट्रोल रूम बनाया...
अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्य आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह ने कहा कि इस काम के लिए दिल्ली में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस पर सूडान में फंसे हुए राजस्थानियों के रिश्तेदार संबंधित जानकारियों को शेयर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क बनाया गया है। जो आगंतुक यात्रियों का स्वागत कर राजस्थान स्टेट गेस्ट हाउस में रुकने, अल्प-आहार करवाने और हवाई जहाज, रेल या बस से उन्हें उनके डेस्टिनेशन स्थान तक पहुंचाने संबंधी को-ऑर्डिनेशन कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें