फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Valmiki Couple Murder: संविदा पर नौकरी और पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देगी सरकार

Thu, 27 Apr 2023 09:52 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में आमेर के अचरोल में वाल्मीकि बुजुर्ग दंपती मर्डर मामले में पीड़ित परिवार को न्याय के लिए उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने पुलिस-प्रशासन से वार्ता की। परिजन को संविदा पर नौकरी और पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की बात सरकार ने कही।
विज्ञापन
परिजन को मिलेगी आर्थिक सहायता और नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में आमेर विधानसभा क्षेत्र के अचरोल में वाल्मीकी समाज के बुजुर्ग दंपती मर्डर मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और आमेर विधायक डॉ. सतीश पूनिया के प्रतिनिधि के तौर पर मोहिनी पूनिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं, वाल्मीकि समाज, आमजन और पदाधिकारियों के साथ मोर्चरी के बाहर धरना दिया। सतीश पूनिया ने भी पुलिस-प्रशासन से वार्ता की, जिसके बाद पीड़ित परिवार के एक परिजन को संविदा पर नौकरी और पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता समेत कई मांगें प्रशासन ने मान ली हैं।

विज्ञापन


सतीश पूनिया की ओर से विधायक प्रतिनिधि मोहिनी पूनिया, जितेंद्र शर्मा और आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा ने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ धरना दिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार के एक परिजन को संविदा पर नौकरी, पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से देने, पीड़ित परिवार का नाम बीपीएल सूची और खाद्य सुरक्षा सूची में जुड़वाने, नरेगा में जॉब कार्ड बनवाने, शौचालय के दो कमरे और आबादी भूमि में मकान का पट्टा देने सहित विभिन्न मांगें पूरी करने पर सहमति दी।

प्रशासन के आश्वासन देने पर धरना समाप्त किया गया और प्रशासन से यह मांग भी की गई कि निश्चित समय अवधि में पीड़ित परिवार की यह मांगें पूरी कर सहायता-संबल दिया जाए। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, विधायक प्रतिनिधि मोहिनी पूनिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना दिया और प्रशासन से सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन लिया।
विज्ञापन


सतीश पूनिया को कलेक्टर ने सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया...
कर्नाटक में चुनाव-प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने भी फोन पर कलेक्टर से वार्ता कर पीड़ित वाल्मीकि समाज के परिवार की सभी मांगें पूरी करने, हत्यारों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को संबल देने की मजबूती से मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।

क्या है पूरा मामला?
चंदवाजी थाना इलाके में मंगलवार शाम को अचरोल में रहने वाले बुजुर्ग दंपती कजोड़ मल हरिजन (75 साल) और मनभरी देवी (70 साल) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को निम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए परिजनों को बुलाया, लेकिन परिजन हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर बीजेपी जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मोहिनी पूनिया, आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, हनुमान पोसवाल, दिनेश चंदीजा सहित अन्य पदाधिकारी और वाल्मीकि समाज के लोग मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

मामला बढ़ता देख आमेर एसडीएम अर्शदीप बरार, एएसपी धर्मेंद्र यादव, जमवारामगढ़ डीएसपी शिवकुमार भारद्वाज, चंदवाजी थाना प्रभारी उदय सिंह यादव मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने जिला कलेक्टर से बात कर पीड़ित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता और एक परिजन को संविदा पर नौकरी देने, मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन सहमत हुए, इसके बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें