फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsthan Cm Race: राजस्थान को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, सामान्य वर्ग या महिला किसका नाम होगा तय?

Tue, 12 Dec 2023 10:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajsthan Cm Update: छत्तीसगढ़ और मप्र से जिस तरह चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं क्या उसी तर्ज पर राजस्थान में भी नए चेहरे को मौका मिलेगा? या फिर छग में आदिवासी और मप्र में पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री चुनने के बाद मरुभूमि से सामान्य या महिला वर्ग से कोई चेहरा चुना जाएगा?
विज्ञापन
कौन बनेगा मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सियासी गलियारों में चल रही हलचल अब तेज होने लगी है। आज शाम 4 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से जिस तरह चौंकाने वाले नाम आए हैं उसने राजस्थान में कयासों की हवाओं को तेज कर दिया है।
विज्ञापन




दोनों राज्यों में आदिवासी और पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री आने के बाद राजस्थान में अब सामान्य वर्ग या महिला वर्ग से नाम चुने जाने के आसार बन रहे हैं। दोपहर 4 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में भाजपा के तीनों पर्यवेक्षक (राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय) नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बातचीत करेंगे। ऐसी चर्चा है कि इस बार दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं।

फिलहाल माना जा रहा है कि विधायक दल से बाहर सीएम चुने जाने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों की लिस्ट में वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्निनी वैष्णव, सीपी जोशी, ओम माथुर समेत कई अन्य नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


विधायकों को जयपुर में रहने के निर्देश

इधर भाजपा ने सभी विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे राजधानी में  ही मौजूद रहें। साथ ही खबर यह भी है कि भाजपा ने निर्दलीय विधायकों को भी जयपुर में ही रहने के लिए कहा है। साथ ही कुछ निर्दलीयों से नई सरकार को पूर्ण समर्थन दिए जाने से संबंधित शपथ पत्र भी भरवाए गए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें