फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बारिश, मौसम हुआ सुहावना, लोगों ने ली राहत की सांस

Sat, 15 Jun 2024 08:01 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि इस बीच प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 45 आसपास पहुंच गया। बीकानेर और जयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हीट वेव का असर रहा। गंगानगर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटों में प्री मॉनसून बारिश दर्ज की गई। इनमें झुंझुनूं, दौसा, जयपुर सहित कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी का प्रभाव बढ़ता नजर आ रह है। प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 45 आसपास पहुंच गया। बीकानेर और जयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हीट वेव का असर रहा। गंगानगर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रहा। वहीं अलवर में सबसे कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मॉनसून अपडेट

विज्ञापन

अरब सागर से उठा दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून गुजरात के दक्षिणि हिस्सों तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार राजस्थान में यह 20 जून के आस-पास प्रवेश कर सकता है। हालांकि पिछले साल राजस्थान में करीब 25 जून को मॉनसून का प्रवेश हुआ था, लेकिन इस बार यह थोड़ा जल्दी हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें