फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi League: अर्जुन के 20 अंक की बदौलत यूपी को बड़े अंतर से हराया जयपुर, शीर्ष-2 में रहना तय किया

Mon, 12 Feb 2024 09:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग-10 में अर्जुन के 20 अंक की बदौलत यूपी को बड़े अंतर से जयपुर की टीम ने हरा दिया। अब जयपुर की टीम का शीर्ष-2 में रहना है।
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने सोमवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में यूपी योद्धाज को हराते हुए प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन की अंक तालिका में फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी जयपुर ने यूपी को 67-30 के स्कोर से हराकर टाप-2 में रहते हुए सेमीफाइनल खेलना सुनिश्चित किया।

विज्ञापन


20 मैचों में 14वीं जीत हासिल करने वाली जयपुर के लिए अर्जुन देसवाल ने चमकदार खेल दिखाते हुए 20 अंक लिए, जबकि सुनील और अंकुश ने हाई-5 पूरा किया। इसी तरह 20 मैचों में 15वीं हार को मजबूर यूपी के लिए गगन गौड़ा ने 10 अंक लिए। जयपुर की यह इस सीजन की सबसे बड़ी जीत है।  जयपुर ने ढाई मिनट में 2-1 की लीड ले रखी थी। लेकिन महिपाल ने दो अंक की रेड के साथ यूपी को 3-2 से आगे कर दिया। फिर यूपी के डिफेंस ने डू ओर डाई रेड पर अजीत को लपक जयपुर को सुपर टैकल की स्थिति में डाल दिया। इसके बाद गगन गौड़ा ने साहुल का शिकार कर जयपुर को दो खिलाड़ियों तक सीमित किया। लेकिन आमिर हुसैन मिलाकी ने एक शिकार कर अर्जुन को रिवाइव करा लिया। अर्जुन ने आते ही बोनस लिया और स्कोर 4-6 कर दिया।

विज्ञापन


फिर जयपुर के डिफेंस ने गगन का शिकार कर सुपर टैकल के दो अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया। 7-7 के स्कोर पर महिपाल डू ओर डाई रेड पर आए और बिना स्ट्रगल के बाहर चले गए। जयपुर ने दो अंक ल कर 9-7 की लीड ले ली। यूपी के डिफेंस ने अर्जुन का शिकार कर हिसाब बराबर किया। 10 मिनट के बाद जयपुर 9-8 से आगे थे। जयपुर ने सुपर टैकल लीड तीन की कर ली। इसके बाद अजीत ने सुमित का शिकार कर यूपी को सुपर टैकल की स्थिति में डाल दिया। यूपी की टीम भी कम नहीं थी। उसने भी सुपर टैकल के दो अंक लेकर स्कोर 10-13 कर दिया। पांच के डिफेंस में अनिल डू ओर डाई पर आए और लपके गए।

अर्जुन रिवाइव हुए, फिर जयपुर ने यूपी को आलआउट कर 18-11 की लीड ले ली। आलइन के बाद अर्जुन ने लगातार चार अंक लेकर हाफटाइम तक जयपुर को 23-11 की दिला दी। हाफटाइम के बाद अर्जुन ने यूपी को दूसरी बार आलआउट कर जयपुर को 27-12 से आगे कर दिया। अगली रेड पर हालांकि उनका शिकार हो गया।
विज्ञापन


यूपी ने लगातार तीन अंक के साथ स्कोर 15-28 कर दिया। इसी बीच रिवाइव होकर आए अर्जुन ने सुपर-10 पूरा किया। यूपी जल्द ही आलआउट तक पहुंच गए। फिर जयपुर ने इसे अंजाम देकर 37-15 की लीड ले ली। जयपुर पूरी तरह हावी थी। और उसने यूपी को चौथी बार आलआउट कर 48-18 की लीड ले ली। इसी बीच अर्जुन ने पीकेएल में 900 रेड प्वाइंट्स पूरे किए। इसके बाद जयपुर ने यूपी को पांचवीं बार आलआउट कर मैच जीत लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें