फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चार दिवसीय ग्लोबल समिट का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन, तीन अक्टूबर को पहुंचेंगी आबूरोड

Sun, 29 Sep 2024 06:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: महामहिम द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार सिरोही जिले के आबूरोड के दौरे पर आ रही हैं। उनका कार्यक्रम 3-4 अक्टूबर को प्रस्तावित है, जिसमें वे ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन मुख्यालय में आयोजित चार दिवसीय ग्लोबल समिट का उद्घाटन करेंगी। यह समिट “स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता” विषय पर आधारित है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में आयोजित चार दिवसीय ग्लोबल समिट का 4 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उद्गाटन करेंगी। राष्ट्रपति विशेष विमान से 3 अक्टूबर को शाम को शांतिवन पहुंचेंगी, जहां रात्रि विश्राम के बाद 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ग्लोबल समिट का विधिवत शुभारंभ करेंगी। 'आध्यात्मिकता द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज' विषय पर आयोजित इस समिट में देश-विदेश से अपने-अपने क्षेत्रों की जानीं-मानीं हस्तियां भाग लेंगी।

विज्ञापन


समिट के संयोजक व संस्थान के कार्यकारी सचिव डॉ. बीके मृत्युंजय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यालय में ग्लोबल समिट आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर से धर्म, अध्यात्म, शिक्षा, राजनीति, व्यापार और मीडिया जगत की दिग्गज हस्तियां भाग लेंगी। 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा समिट का शुभारंभ किया जाएगा। दो सत्रों में समिट में कुल आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं रात में देशभर से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समिट को लेकर जल्द ही तैयारियां शुरू की जाएंगी।

राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरा दौरा 
कार्यकारी सचिव डॉ. बीके मृत्युंजय ने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू पहली बार 3 जनवरी 2023 को शांतिवन पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित आध्यात्मिकता से स्वर्णिम भारत का उदय कार्यक्रम में भाग लिया था। ब्रह्माकुमारीज के माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर परिसर में रात्रि विश्राम के बाद सुबह मुरली क्लास में भाग लिया और पांडव भवन में ब्रह्मा बाबा के समाधि स्थल पर पुष्पांजली अर्पित की थी। बता दें कि राष्ट्रपति लंबे समय से ब्रह्माकुमारीज संस्थान से जुड़ी हैं। यहां सिखाए जाने वाले राजयोग मेडिटेशन के कारण उनके जीवन में बहुत बदलाव आया है। उन्होंने जीवन के कठिन दौर में राजयोग की बदौलत नई दिशा दी। आज भी वह सुबह 3.30 बजे से राजयोग ध्यान करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें