फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Pump Strike: पेट्रोल पंप हड़ताल का आज दूसरा दिन, बच्चों की परीक्षा के मद्देनजर जयपुर में हड़ताल स्थगित

Mon, 11 Mar 2024 08:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Petrol Pump Strike in Rajasthan: पेट्रोल पंपों की दो दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन है। आज भी पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे लेकिन बच्चों की बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जयपुर जिले में हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों की हड़ताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल पर वैट कटौती और कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश में पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन रविवार 10 मार्च को प्रदेश के अधिकतर जिलों में पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद रहे। आज दूसरे दिन भी प्रदेशभर में हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया गया है लेकिन जयपुर जिले में जनता की सुविधाओं और बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए हड़ताल को स्थगित कर कर दी गई है। प्रदेश में बाकी जगहों पर हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन


आज निकालेंगे मौन रैली

पेट्रोल पंप एसो. ने एक चिट्ठी जारी कर बताया कि पहले दिन की हड़ताल पूरे प्रदेश में सफल रही है। रविवार को दोपहर 12 बजे सरकार ने एसोसिएशन को बातचीत के लिए बुलाया था। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर और अन्य के साथ हुई बातचीत में बच्चों की परीक्षाओं के मद्देनजर जयपुर जिले में हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी है। डीजल और पेट्रोल पर वैट दरों में कमी और कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर आज स्टेच्यू सर्कल से सचिवालय तक रैली निकाली जाएगी, इसमें जयपुर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसो. के पदाधिकारी भी साथ देंगे।

वैट कम होने से 12 रुपये तक घट सकती हैं कीमतें

ध्यान रहे कि पेट्रोल पंप डीलर्स की मांग है कि पेट्रोल और डीजल पर से जल्दी ही वैट कम किया जाए और डीलर्स के कमीशन में बढ़ोतरी की जाए। एसोसिएशन की मांग है कि डीलर को बिना उसके ऑर्डर के जबरन ल्यूब ऑयल व प्रीमियम प्रोडक्ट की आपूर्ति नहीं की जाए। यदि सरकार वैट कम किए जाने की डीलर्स की मांग मान लेती है तो पेट्रोल के दामों में 12 रुपये तक की कमी आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में पेट्रोल पर 31.04 और डीजल पर 19.30 प्रतिशत की दर से वैट लगाया जा रहा है जो कि दूसरे प्रदेशों की तुलना में सर्वाधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें