फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: 12 फीसदी आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की फिर से मांग, पांच जून से जुटेगा माली, सैनी, कुशवाहा समाज

Sat, 03 Jun 2023 12:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

माली, सैनी, कुशवाहा और शाक्य समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण और महात्मा ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग को लेकर जुटेंगे समाज के लोग।
विज्ञापन
समाज का प्रदर्शन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रविवार सुबह 11 बजे से यह संगम होगा। प्रवक्ता राहुल तंवर ने बताया कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी ने दोनों पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी से राजस्थान में माली-सैनी समाज को विधानसभा चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि माली महासंगम में राजस्थान और अन्य राज्यों से भी माली, सैनी, कुशवाहा और शाक्य समाज के लोग हिस्सा लेने आएंगे। समाज के नेता सीएल सैनी और राजस्थान माली महासभा के अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी ने ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों से महासंगम में आने का आह्वान किया है। राम सिंह सैनी ने बताया कि गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य मांगें
माली, सैनी, कुशवाहा और शाक्य समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न अवार्ड दिया जाए। लोकसभा में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा लगाई जाए। महात्मा ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

सम्मेलन में लगेंगे तीन मंच
इस सम्मेलन में तीन मंच तैयार किए जाएंगे। एक मंच पर भामाशाह और संत-महात्मा बैठेंगे। दूसरे मंच पर जनप्रतिनिधि और तीसरे मंच पर समाज से जुड़े पदाधिकारी बैठेंगे। दोनों प्रमुख पार्टियों से जुड़े राजनेताओं को निमंत्रण दिया गया है। इस सम्मेलन में 50 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें