फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: मादक तस्कर घनश्याम की एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 20 करोड़ की ब्राउन सुगर क्रूड हुई थी बरामद

Tue, 16 Sep 2025 07:17 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: पुलिस जांच में सामने आया कि तस्कर ने अवैध कमाई से आलीशान संपत्ति अर्जित की थी। इसमें प्रतापगढ़ के तिलक नगर स्थित एक मकान (मूल्य 60 लाख रुपये), ट्रक (20 लाख रुपये) और एक लग्जरी कार (20 लाख रुपये) शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के तिलक नगर स्थित मकान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर सख्ती से नकेल कसते हुए प्रतापगढ़ जिला पुलिस को ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू पुत्र नारायण दास बैरागी की 1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ (1) के तहत फ्रीज कर दिया।

विज्ञापन

 
एसपी आदित्य ने बताया कि 16 फरवरी 2025 को थाना प्रतापगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को पकड़ा था। जांच में ट्रक के गुप्त डीजल टैंक से 20 किलो 820 ग्राम ब्राउन शुगर क्रूड बरामद हुआ था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी गई। इस मामले में ट्रक चालक, मुख्य तस्कर घनश्याम और खलासी पुष्कर लाल मीणा को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि घनश्याम लंबे समय से मणिपुर से ब्राउन शुगर लाकर प्रतापगढ़, मंदसौर और मारवाड़ क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सप्लाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: जयपुर में बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा, फिर दबा दिया गला... मौत; कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तस्कर ने अवैध कमाई से आलीशान संपत्ति अर्जित की थी। इसमें प्रतापगढ़ के तिलक नगर स्थित एक मकान (मूल्य 60 लाख रुपये), ट्रक (20 लाख रुपये) और एक लग्जरी कार (20 लाख रुपये) शामिल है। पुलिस ने इस वित्तीय जांच की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर नई दिल्ली स्थित कॉम्पिटेंट अथॉरिटी एवं एडमिनिस्ट्रेटर सफेमा (एफओपी) एवं एनडीपीएस एक्ट को भेजी। अथॉरिटी ने 16 सितंबर 2025 को इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की और संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

 
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने कहा कि ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत भविष्य में भी मादक तस्करों और उनकी अवैध संपत्ति पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान समाज में नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ा संदेश देगा।

यह भी पढ़ें- Sikar News: गोदारा गैंग का नया टारगेट बना प्रॉपर्टी कारोबारी, 2 करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें