फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सूडान संकट से निकलकर मुंबई पहुंची फ़्लाइट, राजस्थान के नौ प्रवासी सकुशल पहुंचे अपने देश

Fri, 28 Apr 2023 02:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

सूडान में आंतरिक संकट की विभीषिका को झेलकर अपने देश लौटे प्रवासियों को सुरक्षित अपने घर भेजा जा रहा है। घर पहुंचाने की व्यवस्था राजस्थान फाउंडेशन और प्रदेश सरकार ने करवाई।
विज्ञापन
राजस्थान के नौ प्रवासी पहुंंचे भारत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान में उत्पन्न आंतरिक संकट के बीच जेद्दा से भारतीयों को लेकर फ़्लाइट IFC 9723 मुंबई पहुंची। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन प्रवासी राजस्थानियों के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सभी प्रवासी राजस्थानियों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था राजस्थान फाउंडेशन और प्रदेश सरकार ने करवाई।

विज्ञापन


सूडान में आंतरिक संकट की विभीषिका को झेलकर आए राजस्थान के प्रवासियों को सुरक्षित अपने घर भेजा जा रहा है। जेद्दा से भारतीयों को लेकर फ़्लाइट IFC 9723 मुंबई पहुंची। इस फ़्लाइट में राजस्थान के 9 प्रवासी शामिल थे। इनमें बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, जयपुर, उदयपुर और टोंक के प्रवासी राजस्थानी मुंबई पहुंचे।

एडीशनल चीफ सेक्रेट्री ने किया रिसीव
राजस्थान की एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी और चीफ़ रेज़िडेंट कमिश्नर शुभ्रा सिंह के निर्देशन में राजस्थान भवन के उप महाप्रबंधक मनोज तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी ऋतु सोढ़ी और राजस्थान भवन के असिस्टेंट मैनेजर सौरभ सिन्हा ने इन्हें रिसीव किया।
विज्ञापन


सभी राजस्थानी नागरिकों को गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया जा रहा
सूडान से लौट रहे प्रवासियों की सारी व्यवस्थाएं देख रहे राजस्थान फाउंडेशन के आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार अपने प्रवासी राजस्थानी नागरिकों को सुरक्षित भारत वापस लाने और उन्हें अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शुक्रवार को इन सभी राजस्थानी नागरिकों को गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें