फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: खरगे के जहरीले सांप वाले बयान पर सतीश पूनिया का पलटवार, कहा- वोट की ताकत से विरोध करेगी जनता

Thu, 27 Apr 2023 10:07 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सतीश पूनिया ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने अमर्यादित और अलोकतांत्रिक बयान कलबुर्गी में दिया है। जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। डोडबल्लापुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान पूनिया ने आमजन और बीजेपी नेताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पूरे कर्नाटक में मजबूती से वोट की ताकत से विरोध करना है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कलबुर्गी में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम नरेंद्र मोदी को 'जहरीला सांप' बताने के विवादित बयान को बीजेपी ने ठीक उसी तरह चुनावी मुद्दा बना लिया है, जिस तरह गुजरात में चुनाव से पहले 'नीच' शब्द को बनाया गया था। राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने इसी मुद्दे पर कर्नाटक में खडके पर पलटवार किया।

बीजेपी कार्यकर्ता चैन की नींद नहीं सोएंगे

विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- जब तक कर्नाटक के इस चुनाव में कांग्रेस को हराकर घर वापस नहीं भेज देंगे, तब तक कर्नाटक की जनता और बीजेपी कार्यकर्ता चैन की नींद नहीं सोएंगे। प्रचंड बहुमत की भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाएंगे। पूनिया ने कहा- पूरे कर्नाटक की जनता को मल्लिकार्जुन खरगे ने चैलेंज किया है। कांग्रेस पार्टी को जवाब देने की हिम्मत जनता और हमारे कार्यकर्ता रखते हैं। 

वोट की ताकत से विरोध करेगी जनता- पूनिया
सतीश पूनिया ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने अमर्यादित और अलोकतांत्रिक बयान कलबुर्गी में दिया है। जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। डोडबल्लापुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान पूनिया ने आमजन और बीजेपी नेताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के असंवैधानिक बयान का डोडबल्लापुर से लेकर पूरे कर्नाटक में मजबूती से वोट की ताकत से विरोध करना है।

क्या कहा खरगे ने, जिस पर मचा बवाल ?

विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप सोचेंगे कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी। कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले खरगे के इस विवादित बयान के बाद सियासत गरमा गई है। BJP के तमाम बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें