फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए का बड़ा एक्शन: 8 राज्यों में एकसाथ छापेमारी, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क पर शिकंजा

Sun, 01 Jun 2025 03:42 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह देशभर में एक बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले संदिग्ध लोगों के खिलाफ की गई। एनआईए ने दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल में कुल 15 जगहों पर छापेमारी की।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह देशभर में एक बड़ा गोपनीय ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनआईए ने 8 राज्यों दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल में 15 ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


राजस्थान में तीन जगह छापे

राजस्थान में एनआईए की टीम ने तीन जगहों पर दबिश दी, हालांकि इन स्थानों का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, वहां से जासूसी नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच तेज़ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: बाघिन एसटी-19 पहली बार बनी मां, चार शावकों को दिया जन्म; बाघों की संख्या बढ़कर हुई 48
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्धों से पूछताछ, इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

एनआईए की टीमें संदिग्धों के घरों और कार्यालयों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कॉल डिटेल्स, फोटोज़, मैसेजेस और पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। एनआईए ने इस ऑपरेशन की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) के माध्यम से साझा की। एजेंसी का मानना है कि इस नेटवर्क के ज़रिए देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा था, जिसे समय रहते रोक लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें