फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LokSabha Election: 24 सीटों पर BJP के नाम फाइनल; दौसा से कन्हैयालाल तो करौली-धौलपुर से इंदुदेवी मैदान में

Tue, 26 Mar 2024 04:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा ने राजस्थान में तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। दौसा से जसकौर मीणा, करौली से मनोज राजोरिया का टिकट काट दिया गया है। 
विज्ञापन
राजस्थान लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राजस्थान में तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। दौसा से कन्हैयालाल मीणा और करौली-धौलपुर से इंदुदेवी जाटव को टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन


कन्हैया लाल मीणा दौसा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली बस्सी विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं और इंदुदेवी जाटव करौली पंचायत समिति में प्रधान रह चुकी हैं, ये उनका पहला चुनाव होगा। दोनों सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

विज्ञापन


इनके कटे टिकट
दोनों सीटों पर भाजपा ने सांसदों का टिकट काट दिया है। दौसा से जसकौर मीणा, करौली से मनोज राजोरिया का टिकट काट दिया गया है। भाजपा और कांग्रेस राजस्थान की 25 में से 24 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। BJP की तरफ से भीलवाड़ा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाकी है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से डूंगरपुर बांसवाड़ा सीट की घोषणा बाकी है।
विज्ञापन


दोनों सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ
दौसा और करौली-धौलपुर में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। दौसा से भाजपा के कन्हैयालाल मीणा और कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा के बीच और करौली-धौलपुर से भाजपा की इंदुदेवी जाटव और कांग्रेस के भजनलाल जाटव के बीच मुकाबला होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें