फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram 2024: गुलाबी नगरी के त्रिपोलिया बाजार में 200 साल पुराना सोने-चांदी का ताजिया, जानें किसने बनवाया

Wed, 17 Jul 2024 08:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाजार में 200 साल पुराना ताजिया रखा हुआ है। बताया जाता है कि इस ताजिए को राजा-महाराजाओं ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बनवाया था।
विज्ञापन
ताजिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में स्थित त्रिपोलिया गेट पर 200 साल पुराना सोने और चांदी का ताजिया है। जो राजा-महाराजाओं द्वारा बनवाया गया था। इस ताजिए में 10 किलो सोना और डेढ़ मण (मौन) चांदी का उपयोग किया गया है। यह ताजिया तब बनवाया गया था, जब राजा-महाराजाओं की मन्नत पूरी हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि मोहर्रम त्योहार इमाम हुसैन की याद में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिए को दफनाया जाता है। इस प्रक्रिया में यह ताजिया एक महत्वपूर्ण प्रतीक है, जो श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक विश्वास को प्रकट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर के त्रिपोलिया गेट का यह ताजिया न केवल ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है। बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक धरोहर का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर साल मोहर्रम के अवसर पर इस ताजिए को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं और यह आयोजन जयपुर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें