फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Update: आ गया मानसून... मौसम विभाग ने आधिकारिक घोषणा की, जयपुर और कोटा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 18 Jun 2025 04:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पूरे जोश के साथ मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसे साथ ही प्रदेश के कुछ भागों में अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार मानसून ने राजस्थान में अपनी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 18 जून को मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा की। इस बार राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून सामान्य तिथि से करीब 7 दिन पहले पहुंच गया है।

विज्ञापन


वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा राज्य के बाड़मेर, जोधपुर और जयपुर से होकर गुजर रही है। विभाग का कहना है कि आगामी 2 से 3 दिनों में मानसून राज्य के और भी क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: मानसून की धमाकेदार एंट्री, दक्षिणी राजस्थान के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 18, 19 और 20 जून को जयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन




विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी कृषि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतने की अपील की गई है। राज्य में मानसून के समय से पहले पहुंचने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही किसानों के लिए यह एक शुभ संकेत माना जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें