फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: चौमूं के पठान मोहल्ले में मारपीट तक पहुंची कहासुनी, लाठी-डंडों के हमले में 4 घायल, पुलिस तैनात

Wed, 18 Jun 2025 03:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हुई कहासुनी ने भयंकर झगड़े का रूप धारण कर लिया। चौमूं के पठान मोहल्ले में हुई इस घटना में हुए लाठी-डंडों के हमले में चार लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौमूं कस्बे के पठान मोहल्ले में आज को एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली बात को लेकर शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें 3 से 4 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। झगड़े में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: गौशाला पर मदन दिलावर की टिप्पणी से मचा सियासी घमासान, जूली बोले- गौसेवा की विरोधी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। ऐहतियात के तौर पर मोहल्ले में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और झगड़े के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें