लोकसभा चुनाव में अब 2 चरणों के लिए मतदान शेष है, इसके बाद 4 जून को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में वोट डाले गए थे। इनमें 266 प्रत्याशी मुकाबले में उतरे, जिसमें 247 पुरुष और 19 महिला प्रत्याशी शामिल थीं। प्रदेश की जिन सीटों पर मतदान प्रतिशत कम रहा, वहां के नतीजे सबसे पहले आएंगे और बम्पर वोटिंग वाली सीटों के नतीजे देरी से जारी होंगे। इस लिहाज से यदि देखा जाए तो राजस्थान में सबसे कम मतदान करौली-धौलपुर सीट पर और सबसे ज्यादा मतदान बाड़मेर सीट पर हुआ है।
प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा मतदाता पाली लोकसभा क्षेत्र में 23 लाख 43 हजार 232 हैं, जबकि सबसे कम मतदाता दौसा लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 99 हजार 304 हैं। वहीं त्रिकोणीय मुकाबले के चलते जबरदस्त वोटिंग के बाद बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोट 16 लाख 75 हजार 287 डाले गए।
सबसे पहले खुलेंगे पोस्टल बैलेट
प्रदेश में मतगणना 4 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना स्थल के अंदर एवं बाहर सुरक्षा इंतजाम, मतगणना दल, ईवीएम एवं पोस्टल बैलट गणना और शेष मतगणना के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। प्रदेश में 27 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। नियत समय पर सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। सबसे पहले डाक मतों की गिनती शुरू होगी। इसके आधे घंटे बाद 8.30 बजे से ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। सुबह 9 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। यदि रिकाउंटिंग की स्थिति नहीं बनती है तो दोपहर 1 से 1:30 बजे तक ज्यादातर सीटों पर गिनती पूरी हो जाएगी।
इन 13 सीटों पर हुआ कम मतदान
करौली-धौलपुर- 9 लाख 79 हजार 618
दौसा- 10 लाख 58 हजार 386 वोट
झुंझुनूं- 10 लाख 94 हजार 900 वोट
बीकानेर- 11 लाख 8 हजार 418 वोट
भरतपुर- 11 लाख 16 हजार 742 वोट
अजमेर- 11 लाख 90 हजार 439 वोट
राजसमंद- 12 लाख 3 हजार 299 वोट
टोंक- सवाई माधोपुर 12 लाख 15 हजार 309 वोट
नागौर- 12 लाख 28 हजार 494 वोट
अलवर- 12 लाख 37 हजार 446 वोट
जयपुर ग्रामीण- 12 लाख 38 हजार 818 वोट
सीकर- 12 लाख 74 हजार 270 वोट
भीलवाड़ा- 12 लाख 96 हजार 228 वोट
यहां हुआ ज्यादा मतदान, नतीजे देरी से
बाड़मेर- 16 लाख 75 हजार 287 वोट गिने जाएंगे
बांसवाड़ा- 16 लाख 25 हजार 731 वोट
चित्तौड़गढ़- 14 लाख 88 हजार 898 वोट
उदयपुर- 14 लाख 87 हजार 268 वोट
कोटा- 14 लाख 87 हजार 879 वोट
जयपुर- 14 लाख 49 हजार 612 वोट
जालोर- 14 लाख 44 हजार 866 वोट
झालावाड़-बारां- 14 लाख 15 हजार 420 वोट
चूरू- 14 लाख 7 हजार 716 वोट
गंगानगर- 13 लाख 99 हजार 688 वोट
जोधपुर- 13 लाख 70 हजार 616 वोट
पाली- 13 लाख 39 हजार 989 वोट