फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: हरदम मोबाइल में लगी रहती थी बेटी, गुस्साई मां के साथ हुई हाथापाई में युवती की मौत

Tue, 21 May 2024 01:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र में मुड़ियारामसर गांव में एक मां-बेटी के बीच मोबाइल को लेकर हुए विवाद के कारण बात इतनी बढ़ गई कि मां ने बेटी पर कोई भारी वस्तु दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में हुए एक सनसनीखेज मामले में बिंदायका थाना क्षेत्र के मुड़ियारामसर गांव में एक निर्माणाधीन मकान में एक युवती की लहूलुहान लाश मिली है, उसके बगल में एक महिला गंभीर रूप से घायल हालत में पाई गई। मृतका का नाम निकिता था और घायल महिला उसकी मां थी।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पारिवारिक झगड़े में युवती की हत्या होने की बात सामने आई है। 

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि निकिता अपनी मां के रोकने के बावजूद हमेशा फोन पर बात करती रहती थी, जिससे मां को परेशानी होती थी। इस कारण मां-बेटी के बीच झगड़ा हुआ और मां ने निकिता पर भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मां ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि लाश के गले पर किसी भी प्रकार का फांसी का निशान नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल पर एक साड़ी और खून के धब्बे मिले, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मां के बयान को सुरक्षित रखा है और जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें