जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने कहा कि आज पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। पिछले 10 साल से जयपुर ग्रामीण में कोई काम नहीं हुआ है। मैं किसानों और जनता के लिए काम करूंगा। पार्टी ने युवा पीढ़ी को मौका दिया, उसके लिए आलाकमान का धन्यवाद।
एक तरफ युवा चेहरा है और दूसरी तरफ अनुभवी चेहरा तो आप इसे कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में अनिल चोपड़ा ने कहा कि युवाओं का देश है और युवाओं के लिए ही काम करूंगा। केंद्र की अग्निवीर जैसी योजनाओं का मैं पुरजोर विरोध करूंगा। उन्होंने कहा कि अगर मैं जीत कर संसद भवन में जाता हूं तो।
साथ ही उन्होंने कहा कि में राजस्थान विश्वविद्यालय का पूर्व अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस में पदाधिकारी रहा हूं, जिसका मुझे बहुत फायदा मिलेगा। मैं जयपुर ग्रामीण का ही रहने वाला हूं। यहां की पूरी परिस्थितियों को जानता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी 19 तारीख को जयपुर ग्रामीण का युवा, किसान बढ़-चढ़ कर वोट देगा और एक नई सुबह का आगाज होगा।