फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अंतरराष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में होंगे शामिल, अमेरिका के लिए हुए रवाना

Wed, 23 Jul 2025 08:49 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: अपनी यात्रा के दौरान जूली वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिलिस भी जाएंगे, जहां वे प्रवासी भारतीयों और राजस्थान मूल के नागरिकों से संवाद करेंगे। यह दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की लोकतांत्रिक छवि को सुदृढ़ करेगा।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से अमेरिका के लिए रवाना होंगे। वे अमेरिका के बॉस्टन शहर में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन


यह सम्मेलन विश्व के अनेक देशों के विधायकों को एक मंच पर लाने का कार्य करता है, जहां लोकतंत्र, नीति-निर्माण और जनप्रतिनिधित्व से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान होता है। जूली इस मंच पर भारत, विशेष रूप से राजस्थान की लोकतांत्रिक प्रक्रिया, विधानसभा की कार्यशैली और जनसेवा से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इस वैश्विक आयोजन में भारत से चुनिंदा विधायकों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष जूली की भागीदारी राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

पढ़ें: पंचायत पुनर्गठन पर कैबिनेट कमेटी की रिपोर्ट जल्द, दिसंबर तक हो सकते हैं पंचायत-निकाय चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान जूली वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिलिस भी जाएंगे, जहां वे प्रवासी भारतीयों और राजस्थान मूल के नागरिकों से संवाद करेंगे। यह दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की लोकतांत्रिक छवि को सुदृढ़ करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें