राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल टेलर की नृशंस हत्याकांड के आरोपी ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी। उसको लेकर NIA की विशेष अदालत आज सुनवाई करेगी। एक साल पहले हुए नृशंस हत्याकांड में फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बाबला आरोपी है।
NIA की विशेष अदालत इस याचिका पर सुनवाई करेगी। आरोपी मोहम्मद शेख की ओर से जमानत याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता अखिल चौधरी के अनुसार, आरोपी पर केवल आर्म्स एक्ट का आरोप है। वह मीनाकारी का काम करता था। उसके घर से एक भौंटी तलवार NIA ने बरामद की थी। उसी के आधार पर मोहम्मद शेख को मामले में आरोपी बनाया गया। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में है। मामले में ट्रायल लंबा चलेगा। ऐसे में जमानत का लाभ दिया जाए, यह कोर्ट से अपील की जाएगी।
पूरे मामलें में एक अन्य आरोपी मोहम्मद जावेद ने भी जमानत याचिका पेश की है। उस पर अदालत सात अगस्त को सुनवाई करेगी। सात अगस्त को ही मामले में चार्ज बहस भी होगी। करीब एक साल पहले 28 जून 2022 को कन्हैयालाल की मोहम्मद रियाज अटारी और गौस मोहम्मद ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।