फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड: आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख की जमानत याचिका पर सुनवाई आज; NIA की विशेष अदालत लेगी फैसला

Fri, 04 Aug 2023 02:34 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड के आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख की जमानत याचिका की सुनवाई आज NIA की विशेष अदालत करेगी। करीब एक साल पहले हुए कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड में फरहाद मोहम्मद शेख आरोपी है।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल टेलर की नृशंस हत्याकांड के आरोपी ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी। उसको लेकर NIA की विशेष अदालत आज सुनवाई करेगी। एक साल पहले हुए नृशंस हत्याकांड में फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बाबला आरोपी है।

विज्ञापन


NIA की विशेष अदालत इस याचिका पर सुनवाई करेगी। आरोपी मोहम्मद शेख की ओर से जमानत याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता अखिल चौधरी के अनुसार, आरोपी पर केवल आर्म्स एक्ट का आरोप है। वह मीनाकारी का काम करता था। उसके घर से एक भौंटी तलवार NIA ने बरामद की थी। उसी के आधार पर मोहम्मद शेख को मामले में आरोपी बनाया गया। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में है। मामले में ट्रायल लंबा चलेगा। ऐसे में जमानत का लाभ दिया जाए, यह कोर्ट से अपील की जाएगी। 

पूरे मामलें में एक अन्य आरोपी मोहम्मद जावेद ने भी जमानत याचिका पेश की है। उस पर अदालत सात अगस्त को सुनवाई करेगी। सात अगस्त को ही मामले में चार्ज बहस भी होगी। करीब एक साल पहले 28 जून 2022 को कन्हैयालाल की मोहम्मद रियाज अटारी और गौस मोहम्मद ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें