फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जेडी वेंस बोले- पीएम मोदी कठिन वार्ताकार हैं, हम भारत को विश्वस्तरीय डिफेंस उपकरण देना चाहते हैं

Tue, 22 Apr 2025 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

US Vice President JD Vance Jaipur Visit: राजधानी जयपुर के RIC में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पीच दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, मेरी वाइफ उषा इंडिया में मुझसे बड़ी सेलिब्रिटी बन गई है।
विज्ञापन
RIC में स्पीच देते हुए जेडी वेंस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार संग चार दिवसीय जयपुर दौरे पर हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे जयपुर का आमेर किला देखने पहुंचे। जहां पर विदेशी मेहमानों का अलग ही अंदाज में स्वागत किया गया। आमेर में वेंस फैमिली ने राजस्थानी संस्कृति की झलक देखी। इसके बाद उन्होंने आमेर महल, कांच से बने शीशमहल, पन्ना-मीना कुंड और अनोखी म्यूजियम का दौरा किया।

विज्ञापन




राजधानी जयपुर के RIC में जेडी वेंस ने कहा, इंडिया में मेरी वाइफ उषा मुझसे बड़ी सेलिब्रिटी बन गई है। इंडिया वर्ल्ड क्लास लेबर का सोर्स है। मेरे ग्रांड पेरेंट्स ने मुझे पाल पोस कर बड़ा किया। उन्होंने मिडल टाउन के बारे में बताया, जयपुर बहुत बड़ा है, मैं छोटे कस्बे में बड़ा हुआ। उन्होंने कहा, यूएस एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेड पार्टनरशिप करना चाहता है, जो बैलेंस्ड हो।

यह भी पढ़ें: कलाकारों ने लोक कला प्रदर्शन करके किया वेंस का स्वागत, गर्मी से बच्चों का हाल बेहाल
विज्ञापन


वेनिस ने कहा, आलोचक प्रेसिडेंट ट्रंप की ट्रैरिफ़ पालिसी की आलोचना कर रहे हैं कि ट्रंप ने ट्रेड वॉर शुरू कर दिया है। यह सही नहीं है, जबकि उन्होंने बराबरी के ट्रेड का माहौल बनाया है। वेनिस ने कहा कि यूएस दुनिया में सबसे जुड़ा मिलिट्री एक्सरसाइज करता है। भारत डिफेंस में अमेरिका का सबसे नजदीक और भरोसेमंद पार्टनर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को विश्व स्तरीय डिफेंस उपकरण देना चाहता है। उन्होंने कहा कि हम फिफ्थ जनरेशन एफ-35 फाइटर प्लेन भारत को देना चाहते हैं। प्रेसिडेंट ट्रंप ने मुझसे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार्ड नेगोशिएटर (कठिन वार्ताकार) हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से मुलाकात कर जयपुर पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, आमेर महल में होगा शाही अंदाज में स्वागत

जेडी वेंस ने कहा, हम भारत के लिए न्यूक्लियर रिक्टर डिजाइन करना चाहते हैं। इसलिए हम डिफेंस और एनर्जी में भारत के साथ साझेदारी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोग भारत के बाज़ार में और एक्सेस चाहते हैं, जिसने कटिंग एज टेक्नोलॉजी, कंस्यूमर गुड्स जैसे सेक्टर शामिल हैं। उन्होंने कहा, मेरे बेटे वेवन की पीएम हाउस में खाना इतना पसंद आया कि उसने मुझसे कहा, डैड हमें इंडिया में ही रहना चाहिए। लेकिन आज जयपुर की गर्मी देख कर उसने कहा कि हमें इंग्लैंड चलना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें