सार
जयपुर के रामपुरा स्थित आमोर रेजीडेंसी में मोना जाटव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युगराज सिंह उर्फ युवराज सिंह को भरतपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दूसरी व्यक्ति से बातचीत के शक में उसने हत्या की।
जयपुर के रामपुरा स्थित आमोर रेजीडेंसी में महिला की हत्या के मामले में पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी को भरतपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा किया और भरतपुर के नारायण गेट क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 19 अक्टूबर को आमोर रेजीडेंसी, ग्राम रामपुरा स्थित फ्लैट नंबर 901 की नौवीं मंजिल पर एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतका की पहचान भरतपुर के नगला परशुराम निवासी मोना जाटव के रूप में हुई। इसके बाद मृतका के भाई पारुल सिंह की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मोना की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति से अनबन के चलते वह अलग रह रही थी। वह आरोपी युगराज सिंह उर्फ युवराज सिंह उर्फ दीपक के साथ आमोर रेजीडेंसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि युवराज ने उसकी बहन की हत्या की और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
पढ़ें: 'अरुणाचल में भारत-चीन सैनिकों के बीच तनाव बरकरार': आईटीबीपी के डीजी ने बताई स्थिति, और क्या-क्या कहा?
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा के निर्देशन और एसीपी मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में थाना पत्रकार कॉलोनी की थानाधिकारी कविता यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आमोर सोसायटी और आसपास के क्षेत्रों के साथ ही आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के तुरंत बाद मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया था। पुलिस से बचने और उसे गुमराह करने के लिए वह कभी दिल्ली, कभी आगरा तो कभी भरतपुर जाने वाली बसों में सफर करता रहा। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी। आखिरकार, दिल्ली भागने से पहले पुलिस ने उसे भरतपुर के नारायण गेट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या करना स्वीकार किया है। उसने बताया कि वह पिछले करीब एक साल से मोना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उसे शक था कि मोना किसी अ