फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जयपुर में रातभर बरसे बादल; मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए जारी किया अलर्ट

Fri, 07 Aug 2026 06:53 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में गुरुवार रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। कई निचले इलाकों में जलभराव हुआ। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही, जिससे शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन




 मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर सक्रिय हुए नए मौसम तंत्र का असर 10 अगस्त तक बना रह सकता है। इसी के चलते शुक्रवार को प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर भी उन जिलों में शामिल है जहां अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


राजधानी में रातभर हुई बारिश के कारण सुबह कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में कमी आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 72 घंटे जयपुर में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी और कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढें- Rajasthan: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर ABVP का जयपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन, 36 से अधिक छात्र हिरासत में

इधर, पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को मूसलाधार बारिश हुई। भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर के कई इलाकों में दो से आठ इंच तक वर्षा दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण खेतों और सड़कों पर पानी भर गया, जबकि धौलपुर के सैंपऊ क्षेत्र के गढ़ी गांव में तीन मकानों की दीवारें और छतें गिर गईं।

पिछले 24 घंटे में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ हिस्सों में भी मानसून मेहरबान रहा।
विज्ञापन


बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। अलवर और दौसा में दिन का अधिकतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में मौसम साफ रहा और वहां गर्मी व उमस का असर बना रहा।

मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है। यदि सक्रिय मौसम तंत्र इसी तरह बना रहा तो जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान में सप्ताहांत तक अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें