फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: आज से 20 अक्तूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, आमेर और चारदीवारी में टूरिस्ट बसों की एंट्री बंद; जानें रूट

Sat, 17 Oct 2026 05:18 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों और शहरवासियों के लिए जरूरी खबर है। 17 से 20 अक्तूबर तक आमेर और चारदीवारी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। चार दिन के अवकाश में पर्यटकों की संभावित भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की है।
 
विज्ञापन
जयपुर ट्रैफिक व्यवस्था रूट मैप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में बड़ी टूरिस्ट बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन बसों के लिए रामनिवास बाग की पार्किंग को सैटेलाइट पार्किंग के रूप में निर्धारित किया गया है। वहीं, परकोटे में लोडिंग वाहनों का संचालन रात 11 बजे से सुबह सात बजे तक ही हो सकेगा। दिन में इन वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। रूट परमिट वाली बसों, मिनी बसों और सिटी बसों को जरूरत के अनुसार समानांतर मार्गों से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापारियों के लिए तय की गई पार्किंग
चारदीवारी क्षेत्र के व्यापारियों से अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने की अपील की गई है। इनमें जेडीए की भूमिगत रामनिवास बाग पार्किंग, चौगान स्टेडियम पार्किंग और आतिश मार्केट के अंदर स्थित पार्किंग शामिल हैं। यातायात का दबाव बढ़ने पर सुभाष चौक से बड़ी चौपड़ की ओर आने वाले सामान्य यातायात को चार दरवाजा, घोड़ा निकास रोड और रामगंज चौपड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

बांदरवाल गेट से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते
बांदरवाल गेट से आने वाले वाहन नगर परिषद की मोरी, सार्दुल सिंह की नाल और गणगौरी बाजार की ओर जा सकेंगे। हालांकि, गणगौरी बाजार से सार्दुल सिंह की नाल होते हुए सिटी पैलेस की तरफ यातायात संचालित नहीं होगा। बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक की ओर सामान्य यातायात सड़क के दोनों ओर से जारी रहेगा।
विज्ञापन


आमेर फोर्ट जाने के लिए यह होगा रूट
आमेर क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू होगी। दिल्ली रोड से आमेर फोर्ट जाने वाले पर्यटकों के वाहन आमेर तिराहा से धोबीघाट चौराहा, रामगढ़ मोड़ और आमेर रोड होते हुए किले तक पहुंच सकेंगे। रामगढ़ मोड़ से आमेर की ओर सामान्य यातायात जारी रहेगा। वहीं, जयगढ़ टी-पॉइंट से रामगढ़ मोड़ की ओर यातायात बंद रहेगा। इस मार्ग से आने वाले वाहनों को आमेर की तरफ भेजा जाएगा।

आमेर से जयपुर आने वाले वाहनों का बदलेगा रास्ता
आमेर से रामगढ़ मोड़ की ओर यातायात बंद रहेगा। इसके अलावा आमेर तिराहा से आमेर गांधी चौक की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। आमेर से जयपुर शहर आने वाले वाहन आमेर तिराहा, दिल्ली रोड, गलता गेट और ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

परियों का बाग पार्किंग का अस्थायी संचालन
पर्यटकों को पार्किंग की सुविधा देने के लिए पुरातत्व विभाग की ओर से तैयार की जा रही परियों का बाग पार्किंग का अस्थायी संचालन भी किया जा रहा है। यातायात पुलिस की ओर से की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य चार दिन के अवकाश के दौरान आमेर और चारदीवारी क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखना और पर्यटकों को परेशानी से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें