फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Tanker Blast: जयपुर अग्निकांड में सुबह पांच बजे से अब तक क्या-क्या हुआ, जानिए एक नजर में पूरा हादसा

Fri, 20 Dec 2024 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

हादसे में 15 लोग 50 फीसदी से अधिक गंभीर रूप से झुलसे हैं। हादसे के बाद 43 लोग एसएमएस अस्पताल पहुंचे, इनमें से 11 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 28 लोगों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
जयपुर टैंकर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में हुए हादसे में 15 लोग 50 फीसदी से अधिक गंभीर रूप से झुलसे हैं। हादसे के बाद 43 लोग एसएमएस अस्पताल पहुंचे, इनमें से 11 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 28 लोगों का इलाज जारी है।

विज्ञापन





बता दें कि शुक्रवार सुबह 5:45 बजे एलपीजी से भरा टैंकर अजमेर की तरफ से जयपुर आ रहा था। भांकरोटा में डीपीएस स्कूल के सामने से टैंकर यू-टर्न ले रहा था। वहीं, जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने गैस के टैंकर के नोजल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एलपीजी टैंकर के नोजल से करीब 18 टन गैस हवा में फैल गई और 200 मीटर का एरिया गैस का चैंबर बन गया। चश्मदीदों का कहना है कि गैस रिसाव के कुछ सेकेंड बाद कोई चिंगारी इसके संपर्क में आ गई। इसके बाद गैस जितने एरिया में फैली थी, वो हिस्सा जलकर राख हो गया है।



और क्या हुआ

  • आग से टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और आसपास की गाड़ियों इसकी चपेट में आ गई। इसमें एक स्लीपर कोच बस, तीन कार, कई मोटर साइकिल और लगभग 29 ट्रक जलकर राख हो गए।

  • गेल इंडिया के DGM ने बताया कि हादसा स्थल से करीब 100 मीटर दूर कच्चे तेल की पाइप लाइन भी है, लेकिन वो सेफ है।

  • जो स्लीपर कोच बस जली, वह गुरुवार रात नौ बजे उदयपुर से निकली थी। उस दौरान बस में 35 यात्री थे। एक पैसेंजर अजमेर में उतर गया था।

  • बस को सुबह करीब 6.30 बजे जयपुर पहुंचना था, लेकिन 5.45 मिनट पर ही हादसे का शिकार हो गई। बस के पैसेंजर ने बताया कि अचानक ही बस में आग लग गई थी।

  • बस का मेन गेट भी लॉक हो गया था। इस कारण लोगों को बाहर निकलने में देर हुई और कई लोगों की मौत हो गई।

  • बस का ड्राइवर इस हादसे में सबसे पहले चपेट में आया। मौके पर 2 से 3 किलोमीटर के एरिया में सड़क पर जो भी वाहन थे, वे सभी इस आग की चपेट में आ गए। इसके बाद करीब एक घंटे तक धमाके सुनाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें