फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर की बड़ी खबरें: हाईवे पर ट्रॉले का कहर, जमीन के नाम पर 69.50 लाख की ठगी; हरमनप्रीत का वैक्स स्टेच्यू

Fri, 13 Nov 2026 06:54 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में ट्रॉले की टक्कर से दो लोगों की मौत, जमीन के नाम पर 69.50 लाख की ठगी में चार गिरफ्तार, हरमनप्रीत का वैक्स स्टेच्यू और हाई-प्रोफाइल शादी चर्चा में।

विज्ञापन
जयपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी जयपुर में शुक्रवार को कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बेकाबू ट्रॉले ने पांच वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं, जमीन बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर 69.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

रोड नंबर-14 पर ट्रॉले ने पांच वाहनों को रौंदा

मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रोड नंबर-14 स्थित अनाज मंडी के पीछे वाले गेट के सामने यह हादसा हुआ। ट्रॉला दौलतपुरा टोल की तरफ से अजमेर रोड की ओर जा रहा था। सर्विस रोड पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रॉले ने तीन कारों और दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


पूरी खबर यहां पढ़ें- ्रराजस्थान: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बेकाबू ट्रॉले का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर; दो लोगों की मौत

असली मालकिन की जगह दूसरी महिला खड़ी कर 69.50 लाख ठगे

जयपुर में जमीन का सौदा कराने के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोपियों ने असली जमीन मालकिन की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर दिया और फर्जी आधार कार्ड के जरिए जमीन का सौदा कर 69.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। बनीपार्क थाना पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सांभर निवासी रिंकू देवी, रेनवाल निवासी रामस्वरूप वर्मा, मोरूदा निवासी पप्पूराम वर्मा और फुलेरा निवासी अरविंद सिंह शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पूरी खबर यहां पढ़ें- जयपुर: जमीन के नाम पर 69.50 लाख की ठगी, असली मालकिन की जगह दूसरी महिला को खड़ा किया; चार आरोपी गिरफ्तार

नाहरगढ़ म्यूजियम में दिखेगा हरमनप्रीत का वैक्स स्टेच्यू

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर अब जयपुर के नाहरगढ़ स्थित हिस्टॉरिका म्यूजियम में वैक्स स्टेच्यू के रूप में नजर आएंगी। उनकी प्रतिमा तैयार करने में म्यूजियम की टीम को करीब एक साल लगा। शुक्रवार को आरआईसी में आयोजित कार्यक्रम में हरमनप्रीत ने खुद अपने वैक्स स्टेच्यू से पर्दा हटाया। प्रतिमा में उनके चेहरे, शारीरिक हाव-भाव और पहनावे की बारीकियों को शामिल किया गया है। हरमनप्रीत ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताया।

विज्ञापन

पूरी खबर यहां पढ़ें- राजस्थान: जयपुर में हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू स्थापित, सचिन और धोनी के साथ किस लीग में हुईं शामिल?

जयपुर में होगी हाई-प्रोफाइल शादी, जहीर-सागरिका भी आएंगे

गुलाबी नगरी एक बार फिर हाई-प्रोफाइल शादी की मेजबानी करने जा रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के छोटे भाई शिवजीत घाटगे 16 नवंबर को पल्लवी के साथ सात फेरे लेंगे। शादी समारोह चौमूं स्थित आर. चंद्रा होटल में होगा। 

विज्ञापन

पूरी खबर यहां पढ़ें- राजस्थान: जयपुर में हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू स्थापित, सचिन और धोनी के साथ किस लीग में हुईं शामिल?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें