फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट की आईडी पर आया ई-मेल, जांच में जुटी टीम

Mon, 29 Apr 2024 04:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की सूचना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस ने एयरपोर्ट सुरक्षा जवानों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। किसी अज्ञात ने एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को संयुक्त रूप से गहन जांच की। ई-मेल कहां से आया इसकी जांच में विजिलेंस टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के SHO मोती लाल ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एयरपोर्ट अधिकारियों को बम विस्फोट की धमकी वाला एक ईमेल भेजा था। एयरपोर्ट सुरक्षा जवानों ने पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया है। हवाईअड्डे की पूरी जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी तरह की धमकी 26 अप्रैल को भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि भेजने वाले की पहचान और पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें