फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News : दिलजीत के शो में चोरों की चांदी, 32 मोबाइल फोन ले उड़े बदमाश, फैन्स ने दोसांझ से मांगी मदद

Tue, 05 Nov 2024 07:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रविवार को जयपुर में हुए दिलजीत दोसांझ के म्यूजिकल कॉन्सर्ट में पहुंचे चोर फैन्स के 32 मोबाइल फोन ले उड़े। अब ये सारे फैन्स वीडियो बना-बनाकर दिलजीत से मदद मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में रविवार को हुए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के म्यूजिकल कॉन्सर्ट में चोरों की जमकर चांदी हो गई। चोर इस कॉन्सर्ट से एक-दो नहीं पूरे 32 मोबाइल फोन चुरा ले गए। सांगानेर थाने में एक ही दिन में 32 मोबाइल फोन चोरी की एफआईआर लिखी गई है।

विज्ञापन


दिलजीत दोसांझ के शो में पुलिस और बाउंसर्स की कड़ी सुरक्षा की पोल खुलती नजर आ रही है। मोबाइल चोर गिरोह ने शो से एक-दो नहीं बल्कि 32 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी कर लिए। जब शो खत्म हुआ तो मोबाइल फोन चोरी को लेकर आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया।

अब फैन्स दिलजीत से मांग रहे हैं मदद

जिन लोगों के फोन चोरी हो गए हैं, उन्होंने पुलिस में तो रिपोर्ट लिखाई ही है, साथ ही अब वो दिलजीत से भी मदद मांग रहे हैं कि वे उनके चोरी हो गए मोबाइल वापस दिलाने में उनकी मदद करें। दिलजीत के कुछ प्रशंसकों ने वीडियो बनाकर उनसे मदद की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि रविवार को जयपुर के सीतापुरा में जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में दिलजीत दोसांझ के प्रोग्राम के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। प्रोग्राम के दो दिन बाद जयपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि वहां कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए और उन्होंने थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


शिकायत करने के लिए थाने में लगी भीड़

जयपुर के सांगानेर थाने के थानाधिकारी नंदलाल ने बताया कि कार्यक्रम के बाद रविवार रात को थाने में भारी भीड़ लग गई। उस रात और इसके अगले दिन बहुत से लोगों ने मोबाइल फोन चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। थानाधिकारी ने कहा कि जयपुर में गायक दोसांझ के संगीत कार्यक्रम के दौरान मोबाइल चोरी होने संबंधी 32 प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अभी इन मोबाइल फोन को ट्रेक करने की कोशिश कर रही है, जिससे चोरों को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें