फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: लो-फ्लोर बस की स्टेरिंग फेल हुई, बाइक को मारी टक्कर, युवक गम्भीर रूप से घायल

Thu, 27 Jun 2024 06:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्टेरिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या बस का नियमित मेंटेनेंस किया गया था। 
विज्ञापन
हादसे में बस भी हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टनल में एक लो-फ्लोर बस का स्टेरिंग फेल हो गई और बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को जयपुर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टनल के अंदर से गुजर रही लो-फ्लोर बस का स्टेरिंग फेल हो गया। इससे चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और वह सामने चल रहे बाइक से टकरा गई।  टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चेतराम के दोनों पैर बस के पहियों के नीचे आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर टनल की रेलिंग से टकराकर रुकी। 

घटना से टनल में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बस के परिचालक समेत छह लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि चेतराम का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की गति ज्यादा नहीं थी, लेकिन स्टेरिंग फेल होने के कारण बस का नियंत्रण खो गया। बस चालक ने नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन स्टेरिंग फेल होने से उसे संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्टेरिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या बस का नियमित मेंटेनेंस किया गया था। 

एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने चेतराम की हालत गंभीर बताई है और उनके इलाज के लिए विशेष चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है। चिकित्सकों का कहना है कि अगले 24 घंटे चेतराम के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस घटना ने शहर में लो-फ्लोर बसों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों का कहना है कि सरकार को इन बसों की नियमित जांच और मेंटेनेंस सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें