फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: वर्दी पर लगा दाग, पुलिसकर्मियों ने सटोरिए से की 25 लाख की वसूली, 3 निलंबित, 2 को लाइन हाजिर किया

Sun, 13 Apr 2025 09:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में डीएसटी साउथ के पांच पुलिसकर्मियों द्वारा सटोरिए से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने सटोरिए के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कहकर यह वसूली की। बहरहाल इनमें से तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जबकि दो को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : मेटा एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में जिला स्पेशल टीम साउथ के पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ 25 लाख रुपये की जबरन वसूली के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला एक सटोरिए संदीप बच्यानी की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जिसने आरोप लगाया है कि आरोपित पुलिसकर्मियों ने उसे डराकर एक अज्ञात व्यक्ति को 25 लाख रुपए दिलवाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jalore News: सांचौर पुलिस ने 1.660 किलोग्राम डोडा पोस्त और 3.45 लाख रुपये नगद किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

एएसआई नानूराम, हेड कॉन्स्टेबल हरिओम और कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, बुधराम व राजेश चौधरी के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप के अनुसार तीन कॉन्स्टेबल- ओमप्रकाश, बुधराम और राजेश चौधरी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एएसआई नानूराम और हेड कॉन्स्टेबल हरिओम को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता संदीप बच्यानी ने बताया कि ये पुलिसकर्मी बिना वारंट के उसके घर पहुंचे और उसे धमकाकर एक अज्ञात व्यक्ति को 25 लाख रुपए देने को मजबूर किया। इसके बदले में इन पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तारी और किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचाने की बात भी कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बाड़मेर में संत पीपाजी महाराज की जयंती पर ऊंट, घोड़ों के साथ निकली शोभायात्रा, भक्तगण हुए शामिल

शिवदासपुरा थाने के सीआई बृजमोहन कविया ने बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। संदीप ने अपनी शिकायत में पुलिस पर बार-बार धमकाने और जबरन वसूली का आरोप लगाया है। उसके अनुसार दोनों सीनियर पुलिसकर्मी नानूराम और हरिओम पहले से ही उसके संपर्क में थे और पहले भी उससे पैसे की मांग कर चुके थे। शिकायतकर्ता ने सबूतों के साथ पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपी, जिसके आधार पर शनिवार को यह एफआईआर दर्ज की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें