फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: राजस्थान रॉयल्स तैयार जयपुर में धमाल मचाने, जोफ्रा आर्चर की प्रैक्टिस ने बढ़ाया जोश; 13 अप्रैल को मुकाबला

Sat, 12 Apr 2025 06:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सिर्फ दो में जीत हासिल हुई है। पिछला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ था, जिसमें टीम को 58 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में अब घरेलू मैदान पर टीम वापसी की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
मैच प्रैक्टिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में अब तक मिली-जुली सफलता के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम शनिवार, 13 अप्रैल को अपने पहले घरेलू मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। यह रोमांचक भिड़ंत जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगी। मैच से पहले टीम ने शनिवार को कड़ी प्रैक्टिस की, जिसमें स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी खूब छाए रहे।
विज्ञापन


आर्चर ने न सिर्फ तेज गेंदबाजी में लय हासिल करने की कोशिश की, बल्कि बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाते दिखे। युवा खिलाड़ी रियान पराग और वैभव सूर्यवंशी ने बड़े शॉट्स लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। अभ्यास सत्र को देखने के लिए खेल विभाग के सचिव नीरज कुमार पवन और जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ भी स्टेडियम पहुंचे और सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अब तक दो जीत, तीन हार
राजस्थान रॉयल्स ने सीजन में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सिर्फ दो में जीत हासिल हुई है। पिछला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ था, जिसमें टीम को 58 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में अब घरेलू मैदान पर टीम वापसी की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन


पढ़ें: आईपीएल की ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले रहें सावधान! पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें मामला    

बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दिखी कमजोरी
टीम की बल्लेबाजी इस सीजन अब तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। यशस्वी जायसवाल को छोड़ दें तो नीतीश राणा और रियान पराग जैसे बल्लेबाज बड़ा योगदान देने में नाकाम रहे हैं। गेंदबाजी में भी तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा रन रोकने में विफल रहे हैं। वहीं स्पिनर महेश तीक्षणा का प्रदर्शन भी फीका रहा है।
विज्ञापन


घरेलू मैदान से उम्मीदें
हालांकि, अब जयपुर में खेलने का मौका मिलने से टीम को नए जोश और आत्मविश्वास की उम्मीद है। खिलाड़ियों के चेहरे पर उत्साह साफ नजर आ रहा है और वे इस मौके को जीत में बदलने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। जयपुर के फैंस भी इस मैच को लेकर खासे उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर टीम का मनोबल बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें