फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

Sat, 07 Mar 2026 05:53 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ हस्ताक्षर और पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ अब हमारे बीच नहीं रहे। 68 वर्ष की उम्र में उन्होंने जयपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जिससे मीडिया जगत में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सूचना आयुक्त और वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का शनिवार को निधन हो गया। 68 वर्षीय बारेठ पिछले कुछ समय से निमोनिया से पीड़ित थे और जयपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मालवीय नगर स्थित मोक्षधाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और परिचित मौजूद रहे।
विज्ञापन


गहलोत ने जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ के निधन का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) में जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता कर अपनी अलग पहचान बनाई। सूचना आयुक्त के रूप में भी उन्होंने अपनी कार्यशैली की अमिट छाप छोड़ी।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: 'युद्ध ताकत का जश्न नहीं, मानवता की विफलता है', ईरान-इस्राइल-अमेरिका युद्ध पर बोले सलमान चिश्ती
विज्ञापन


कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बारेठ के निधन पर गोविंदसिंह डोटासरा, मदन राठौड़, टीकाराम जूली और सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


नारायण बारेठ ने बीबीसी हिंदी, टाइम्स ऑफ इंडिया और नवभारत टाइम्स समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके अलावा वे हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में लंबे समय तक व्याख्याता के रूप में भी जुड़े रहे और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। कई पत्रकारों और मीडिया से जुड़े लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें