फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Earthquake: सीकर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, ग्रामीणों ने सुनी अजीब आवाजें

Sat, 07 Mar 2026 02:34 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर/जयपुर

सार

राजस्थान के सीकर जिले में सुबह 6.30 बजे रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जयपुर से 69 किलोमीटर दूर नॉर्थ वेस्ट में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके पलसाना, धींगपुर और खाटूश्यामजी सहित आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCFS) के अनुसार, भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 डिग्री दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र और समय

भूकंप का केंद्र जयपुर से 69 किलोमीटर दूर नॉर्थ वेस्ट साइड में धरती से मात्र 5 किलोमीटर नीचे था। झटके सुबह करीब 6:33 बजे महसूस किए गए। सीकर जिले में खाटूश्यामजी और इसके आसपास के एरिया में भूकंप के झटके सबसे अधिक महसूस किए गए। खाटूश्यामजी के नजदीक पलसाना सहित अन्य गांवों में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया। झटके करीब दो से तीन सेकंड तक महसूस किए गए।

स्थानीय लोगों का अनुभव

खाटू के नजदीक रहने वाले बाबूलाल चौधरी ने बताया कि सुबह जल्दी उठने के दौरान उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए। उन्होंने अपने घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, जिसमें भूकंप की आवाज रिकॉर्ड हुई थी।
विज्ञापन


भूकंप जोखिम मानचित्र का हवाला

करीब तीन महीने पहले ही ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स द्वारा देश में भूकंप जोखिम नक्शा जारी किया गया था, जिसमें जयपुर और इसके आसपास का क्षेत्र शामिल था। इस नक्शे में बताया गया था कि इस क्षेत्र में कभी-कभी हल्के भूकंप के झटके आ सकते हैं। पिछले दिसंबर में भी इस क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि जयपुर के नजदीक और सीकर जिले में भूकंप के हल्के झटके सामान्य हैं, लेकिन सतर्कता जरूरी है। लोगों को शांत रहने और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें