फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: महिला से बात करने की जिद में कर दी पति की हत्या, पकड़े जाने के डर से फिर महिला को भी मार दी गोली

Mon, 27 Jan 2025 10:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में दंपती की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू पंडित को महुआ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोनू महिला आशा देवी पर बातचीत का दबाव बना रहा था और उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने फैक्ट्री जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में दंपती की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू पंडित को महुआ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से महिला को परेशान कर रहा था और उससे बातचीत करने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोनू पंडित महिला आशा देवी से बातचीत करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर आशा देवी ने फैक्ट्री जाना भी छोड़ दिया था। आरोपी ने महिला से बात करने के लिए उसके पति राजाराम की हत्या साजिश रची।

आरोपी ने अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए अपने सोने के गहने गिरवी रखकर 50,000 रुपये जुटाए और धौलपुर से देसी पिस्तौल खरीदी। इसके बाद वह दंपती के घर पहुंचा और राजाराम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को देखकर जब आशा देवी रोने लगी, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसे भी गोली मार दी।
विज्ञापन


हत्या से पहले वीडियो कॉल पर दिखाई पिस्तौल
हत्या से एक दिन पहले आरोपी ने फैक्ट्री में काम करने वाले प्रदीप नामक व्यक्ति को वीडियो कॉल कर पिस्तौल दिखाई थी। अगले दिन प्रदीप ने यह जानकारी मृतक राजाराम के भाई आशाराम को दी, लेकिन जब तक आशाराम राजाराम के घर पहुंचा तब तक दंपती की हत्या हो चुकी थी। आशाराम जब राजाराम के घर पहुंचा, तो उसने दंपती को खून से लथपथ हालत में पाया। घटना के बाद आरोपी मोनू पंडित फरार हो गया था, पुलिस ने उसे महुआ से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और लोग इस हत्याकांड से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें