फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: सेंट्रल पार्क पहुंचे प्रतापसिंह खाचरियावास, BJP के कालीचरण सर्राफ और मंजू शर्मा से लिया आशीर्वाद

Sun, 31 Mar 2024 12:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चुनावों के दौरान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों की बारिश से परे आज सुबह सेंट्रल पार्क के योगा कैंप में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापसिंह खाचरियावास के साथ भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक कालीचरण सर्राफ की सुखद मुलाकात हुई।
विज्ञापन
प्रतापसिंह खाचरियावास, BJP के कालीचरण सर्राफ और मंजू शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी प्रतापसिंह खाचरियावास आज सेंट्रल पार्क के योगा कैंप में शामिल हुए, इस दौरान विधायक कालीचरण सर्राफ और भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा से उनकी सुखद मुलाकात हुई।

विज्ञापन

खाचरियावास के साथ गर्मजोशी से मिलकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ ने कहा कि ये भी हमारे ही हैं। ध्यान रहे कि कालीचरण सर्राफ और प्रतापसिंह खाचरियावास किसी जमाने में साथ मिलकर जनता के कई मुद्दों पर आंदोलन भी कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापसिंह खाचरियावास ने यहां मौजूद भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा से भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मंजू जी उम्र में मुझसे बहुत बड़ी हैं और मेरी बड़ी बहन की तरह हैं। 

जयपुर प्यार और प्रेम की ठाकुर गोविंददेवजी की नगरी है, यहां नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। हम सब गंगा-जमुनी तहजीब से प्यार और प्रेम से चुनाव लड़ रहे हैं और वह हमेशा बना रहेगा। हम सब भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें