फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: 'सुर्खियां बटोरने के लिए करते हैं नकारात्मक बातें', गहलोत के बयान पर जोगाराम पटेल का पलटवार

Thu, 20 Mar 2025 09:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पटेल ने कांग्रेस में गुटबाजी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गहलोत ने सचिन पायलट, परसराम मदेरणा और सीपी जोशी जैसे नेताओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया। साथ ही, उन्होंने 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के दौरान गहलोत पर नाटक रचने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते मंत्री जोगाराम पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे सिर्फ मीडिया में सुर्खियों में बने रहने के लिए नकारात्मक बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत विधानसभा तो आए, लेकिन सदन में नहीं गए, बल्कि केवल मीडिया के सामने बयानबाजी करते रहे। पटेल ने कहा "गहलोत को सदन में आकर मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए, उन्हें सरदारपुरा की जनता ने मौका दिया, लेकिन वे सदन के अंदर तक नहीं आए। वे सिर्फ कांग्रेस की गुटबाजी को हवा देने का काम कर रहे हैं।"

विज्ञापन




गहलोत ने योग्य नेताओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया 
जोगाराम पटेल ने कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और नेतृत्व के फैसलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गहलोत ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने का मौका क्यों नहीं दिया? पायलट को रगड़ाई की धमकी क्यों दी? कांग्रेस के अन्य योग्य नेता जैसे परसराम मदेरणा और सीपी जोशी को भी क्यों नहीं मौका दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 25 सितंबर 2022 को जब कांग्रेस अध्यक्ष के दूत मल्लिकार्जुन खरगे जयपुर आए थे, तो गहलोत ने "नाटक" रचकर विधायकों से मिलने तक नहीं दिया।

ये भी पढ़ें- 'हम एक साल कुछ नहीं बोले, क्योंकि नए लोगों को काम करने का मौका दे रहे थे', सरकार पर बरसे गहलोत
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष को बोलने तक नहीं दिया जाता, मौका तो हमने दिया
पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद अपने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को बोलने नहीं दे रही। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान जूली को बोलने का मौका नहीं दिया गया, लेकिन हमारी सरकार ने उन्हें बोलने दिया। इसका जवाब देने के लिए ही आज गहलोत विधानसभा आए। उन्होंने कांग्रेस पर सदन में व्यवधान डालने का भी आरोप लगाया कहा कि कांग्रेस जनता के समय की बर्बादी कर रही है। सरकार चाहती है कि सदन सही ढंग से चले और जनता के मुद्दों पर चर्चा हो।
विज्ञापन


हमारी सरकार की उपलब्धियों को पचा नहीं पा रहे गहलोत
जोगाराम पटेल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल में ऐतिहासिक काम किए हैं। युवाओं को रोजगार देने, बजट को लागू करने और प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। लेकिन गहलोत जी इन उपलब्धियों को पचा नहीं पा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें