फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: आचार संहिता की सख्ती, प्रदेश भर में 115 करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब, नकदी और अन्य सामग्री जब्त

Mon, 18 Mar 2024 06:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये दी गई जानकारी के अनुसार 17 करोड़ रुपये से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, कीमती धातुएं, फ्रीबीज और नकदी पकड़ी गई है। 
विज्ञापन
आचार संहिता के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 17 करोड़ रुपये से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, कीमती धातुएं, फ्रीबीज और नकदी पकड़ी है। इसी तरह एक मार्च से अब तक एजेंसियों ने 115 करोड़ रुपये कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शराब, सोना, फ्रीबीज और नकदी पकड़ी है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। एक मार्च 2024 से अब तक दो करोड़ 41 लाख रुपये कैश, ड्रग्स लगभग 51.56 करोड़ रुपये, शराब 6 करोड़ 71 लाख रुपये और सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की 8 करोड़ 56 लाख रुपये की जब्ती की गई है। 46 करोड़ रुपये की अन्य सामग्री जबकि फ्रीबीज 22 लाख की जब्ती की गयी है। 18 करोड़ 70 लाख रुपये के साथ जोधपुर जिले में सबसे ज्यादा सीजर हुआ है। दूसरे स्थान पर 11 करोड़ पांच लाख के साथ जयपुर, तीसर स्थान पर गंगानगर ने 9 करोड़ 95 लाख, चौथे स्थान पर भीलवाड़ा 8 करोड़ 35 लाख और पांचवें स्थान पर टोंक ने पांच करोड़ 93 लाख रुपये की जब्ती की है।

गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लगने से अब तक 1 करोड़ 46 लाख रुपये कैश, ड्रग्स लगभग 4.68 करोड़ रुपये, शराब 72 लाख रुपये और सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की 68 लाख रुपये की जब्ती की गई है। 9 करोड़ 77 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गई है। आचार संहिता लगने के बाद भीलवाड़ा ने 1 करोड़ 73 लाख, उदयपुर एवं कोटा में 1 करोड़ 49 लाख, जयपुर 1 करोड़ 37 लाख एवं चित्तौड़गढ़ जिले ने 1 करोड़ 21 लाख रुपये की जब्ती की है। इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में इन विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें