फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: पूर्व डीजीपी बीएल सोनी ने भाजपा की सदस्यता ली, अशोक गहलोत पर लगाए युवाओं के साथ कुठाराघात के आरोप

Tue, 09 Apr 2024 03:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में आज एसीबी के पूर्व डीजीपी बीएल सोनी ने जयपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों की सूची लगातार बढ़ रही है। भाजपा में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

विज्ञापन




आज भाजपा कार्यालय में ज्वाइंनिंग कमेटी के संयोजक अरुण चतुर्वेदी की उपस्थिति में एसीबी के पूर्व डीजीपी बीएल सोनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने बीएल सोनी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व डीजीपी बीएल सोनी ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों को विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए अहम बताया तो पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने निजी एंव राजनीतिक स्वार्थ के चलते प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ कुठाराघात किया है। गहलोत सरकार में जिन जिम्मेदारों पर भर्ती परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी थी, उनका आचरण संदिग्ध रहा। इतना ही नहीं, प्रदेश में नाथी के बाडे़ और सांचौर की पाठशाला की चर्चा भी जोरों पर चलने लगी। 
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेपरलीक माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी पेपरलीक माफियाओं के खिलाफ बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों को देखते हुए उनकी टीम में आज हर कोई जुड़ना चाहता है। मैंने भी 35 वर्ष तक लोकसेवा के तौर पर कार्य करने के बाद अब भाजपा पार्टी से जुड़कर जनसेवा करने का निश्चय किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें