फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: मुहाना मंडी के पास भारत अपार्टमेंट में लगी आग, जनहानि की सूचना नहीं, मामला अंडर कंट्रोल

Sat, 18 May 2024 12:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में मुहाना मंडी के पास स्थित शिव शक्ति विहार कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में आज सवेरे भीषण आग लग गई। आग से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। सभी रहवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुहाना मंडी में वार्ड नंबर 91 स्थित भारत अपार्टमेंट में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी आग के कारण अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भयभीत होकर अपने घरों से बाहर निकलने लगे। समय रहते सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। 

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर तैनात की गई थीं। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन


इस घटना ने अपार्टमेंट के निवासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी निवास की व्यवस्था और सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए चर्चा की जा रही है। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच स्थानीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें