फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: पीड़ित परिवारों को डिप्टी सीएम ने दी आर्थिक सहायता, बेसमेंट में डूबने से हुई थी तीन की मौत

Fri, 16 Aug 2024 04:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अतिवृष्टि से बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन व्यक्तियों की मृत्यु के मामले में उनके परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। 
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों को मिलतीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में जयपुर जिले में 01 अगस्त 2024 को अतिवृष्टि से विश्वकर्मा ओद्यौगिक क्षेत्र में रोड नम्बर 17 के मकान नम्बर 94-95, ध्वज नगर, वार्ड नम्बर 05 के बेसमेन्ट में पानी भरने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु के प्रकरण में मृतक आश्रितों को स्वीकृत सहायता राशि एक-एक लाख रुपये के चेक देकर राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अमृता, अशोक सैनी, कतवारू सैनी को एक-एक लाख रुपये के आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के विश्वकर्मा ओद्यौगिक क्षेत्र में रोड नम्बर 17 के मकान के बेसमेन्ट में पानी भरने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु की घटना के दूसरे दिन ही मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को सांत्वना दी थी। उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें