फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: कांग्रेस में 2028 के लिए अभी से गुटबाजी, मुख्यमंत्री को लेकर मेघवाल के बयान पर डोटासरा ने कही ये बात

Thu, 19 Dec 2024 08:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी आलाकमान के निर्णय पर जोर दिया, जबकि भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए राजस्थान में कांग्रेस की 2028 में वापसी की बात की। उन्होंने कांग्रेस में आंतरिक गुटबाजी की ओर भी इशारा किया।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का नाम तय करने का अधिकार केवल पार्टी आलाकमान का है और यह परंपरा अतीत में भी रही है तथा भविष्य में भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


डोटासरा का यह बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद मेघवाल के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2028 में कांग्रेस सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही होंगे। इस पर डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर फैसला लेना पार्टी आलाकमान का काम है। कोई कुछ भी कहे, नाम का अंतिम निर्णय आलाकमान ही करेगा।

भाजपा सरकार पर तीखा हमला
प्रेस वार्ता के दौरान डोटासरा ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा के एक साल को पूरी तरह विफल करार देते हुए कहा कि 2028 के चुनाव में कांग्रेस की वापसी होगी। डोटासरा ने भाजपा पर जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं देने और केवल राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एकजुटता का दावा, लेकिन गुटबाजी के संकेत
बुधवार को जयपुर में आयोजित कांग्रेस के बड़े धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने एकजुटता दिखाने का प्रयास किया था। हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम को लेकर नेताओं के अलग-अलग बयानों ने एक बार फिर से पार्टी के अंदर गुटबाजी को उजागर कर दिया। इन बयानों ने पार्टी में चल रही आंतरिक खींचतान को हवा दी है, जिससे कांग्रेस की एकजुटता के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। चुनाव से पहले बयानबाजी पर सवाल, चुनाव से चार साल पहले ही मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हो रही बयानबाजी पार्टी के अति आत्मविश्वास को दर्शाती है। साथ ही यह भी संकेत देती है कि पार्टी के भीतर अभी भी नेतृत्व को लेकर स्पष्टता का अभाव है। डोटासरा के बयान ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस में आलाकमान की भूमिका निर्णायक है, लेकिन इसने गुटबाजी की बहस को और तेज कर दिया है। अब देखना यह होगा कि पार्टी नेतृत्व इसे किस प्रकार संभालता है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें