फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुंबई बोट हादसे में शहीद हुए जयपुर के कमांडो महेंद्र सिंह, नेवी की सबसे खतरनाक यूनिट में थे शामिल

Thu, 19 Dec 2024 05:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

 मुंबई में गुरुवार को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा की ओर जा रही नीलकमल बोट नेवी के जहाज से टकराकर डूब गई। हादसे में जयपुर के रेनवाल के जूनसिया गांव के महेंद्र सिंह भी शहीद हो गए। वे भारतीय नेवी के मार्कोस कमांडो थे।
विज्ञापन
मुंबई बोट हादसे में शहीद हुए कमांडो महेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई (महाराष्ट्र) बोट हादसे में नेवी के चार जवानों सहित 9 सिविलियंस की जान चली गई। इसमें जयपुर (राजस्थान) ग्रामीण के रहने वाले मार्कोस कमांडो (नेवी) महेंद्र सिंह (34) भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुंबई में गुरुवार को हुए हुए बोट हादसे में जयपुर के भी एक सैनिक महेंद्र सिंह शहीद हो गए हैं। महेंद्र नेवी में मार्कोस कमांडो थे। बोट हादसे में नेवी के चार जवानों सहित कुल 9 सिविलियंस की जान चली गई। शहीद कमांडो महेंद्र सिंह की पार्थिव देह गुरुवार देर रात तक पहुंचेगी। यहां से उनके पैतृक गांव रेनवाल के जूनसिया ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। 
मार्कोस भारत के सबसे खतरनाक कमांडो माने जाते हैं। कल हुए हादसे को लेकर रेनवाल (जयपुर) तहसीलदार कोमल यादव ने बताया कि महेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह रेनवाल के जूनसिया गांव के रहने वाले थे। वह दो महीने बाद ही नेवी से रिटायर होने वाले थे। वह नेवी में मार्कोस पेटी ऑफिसर थे। 
विज्ञापन


मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जाते समय 18 दिसंबर की दोपहर करीब 3:55 बजे नीलकमल बोट से नेवी का जहाज टकरा गया था। टक्कर के बाद उनकी बोट समुद्र में डूब गई। हादसे में महेंद्र सिंह सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें