फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने एयरपाेर्ट पहुंचे सीएम, JECC में करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन

Mon, 13 Oct 2025 01:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित 6 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने जयपुर पहुंचे।
 
विज्ञापन
जयपुर पहुंचे अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज जयपुर पहुंचे। शाह के जयपुर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एयरपोर्ट पर उनका हार्दिक स्वागत किया। शाह नए आपराधिक कानूनों के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जेईसीसी में आयोजित 6 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने जयपुर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार लाने वाली तीन नवीन आपराधिक संहिताओं के क्रियान्वयन को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 से 18 अक्तूबर, 2025 तक जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसके शुभारंभ अवसर पर शाह जयपुर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े 3 युवक गिरफ्तार, आम लोगों को फंसाकर खुलवाते थे खाते, फर्जी सिम भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, पूर्व विधायक सतीश पूनिया, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें